फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhitri Festival will be held in October or November

अक्तूबर या नवंबर में होगा भितरी महोत्सव

Fri, 16 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bhitri Festival will be held in October or November
भितरी महोत्सव के आयोजन की तैयारी की बैठक दिल्ली आईआईएमसी हॉल में संपन्न हुई। बैठक में मौजूद समाजसेवी सनाउल्लाह शन्ने ने बताया कि भितरी महोत्सव अक्तूबर या नवंबर में होगा। कार्यक्रम भितरी में सम्राट स्कंदगुप्त मौर्य के परिसर में आयोजित होगा ।
विज्ञापन

कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में संगीत, नाट्य रूपांतरण और सम्राट स्कंदगुप्त समेत मौर्य साम्राज्य का उल्लेख किया जाएगा। भितरी महोत्सव में संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, डायरेक्टर आईआईएमसी प्रो राकेश उपाध्याय सहित अन्य लोगों के आने की संभावना है। बैठक में भारत अध्ययन केंद्र बीएचयू एवं डायरेक्टर आईआईएमसी प्रो राकेश उपाध्याय, समाजसेवी सनाउल्लाह शन्ने, मयंक दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भितरी का विजय स्तंभ देता है गवाही
देवकली। भारत के इतिहास में जनपद के सैदपुर भितरी के कालखंड का इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित है। जिले के सैदपुर भितरी के वीर सम्राट योद्धा स्कंदगुप्त मौर्य ने हुणों को परास्त कर पूरे विश्व को अचंभित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोम, यूनान मिस्र इत्यादि देशों को हुणों ने करारी शिकस्त दी थी। वहीं चीन ने हुणो ंके डर से चीन की दीवार का निर्माण कराया। भारत का अधिकांश हिस्सों पर हुणों ने कब्जा कर लिया था। लेकिन वीर सम्राट योद्धा स्कंदगुप्त मौर्य ने अपने वीरता से उन्हें परास्त कर भारत को पहली विजय दिलाई और भितरी में एक विजय स्तंभ का निर्माण कराया। ये स्तंभ आज भी उस विजय गाथा की गवाही देता है। पिछले दिनों देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बीएचयू के सभागार में देश के प्रमुख 100 इतिहासकारों की बैठक में कहा था कि वीर सम्राट योद्धा स्कंदगुप्त मौर्य के स्वर्णिम इतिहास को पुन: लेखन सजाने संवारने और स्थापित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed