फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhavna selected for sub junior national competition

सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भावना का चयन

Sat, 13 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bhavna selected for sub junior national competition
भावना सिंह (खेल फाइल फोटो) - फोटो : GHAZIPUR
क्षेत्र के बरुइन गांव निवासी भावना सिंह ने तीरंदाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता री-ट्रायल अंडर-17 आयु वर्ग में बाजी मारकर सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।
विज्ञापन

भावना ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता री-ट्रायल अंडर-17 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर उसने सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। महाराष्ट्र के अमरावती में 20 से 22 नवंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में रिकर्व राउंड के लिए उसका चयन हुआ है। उसने वर्ष 2016 में तीरंदाजी की शुरुआत की थी। वर्ष 2017 में मणिपुर के इंफाल में स्कूल नेशनल गेम में प्रतिभाग किया। इसके बाद वर्ष 2018 में आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में मिनी नेशनल में तीन कांस्य और एक रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। उसकी प्रतिभा को देखते हुए खेलो इंडिया में भी उसका चयन हुआ। वर्तमान समय में वह बिरसा मुंडा एकेडमी सिल्ली झारखंड में तीरंदाजी का अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed