फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhaksi's team defeated host Godsara 2-1 in the penalty shootout and won the trophy.

Ghazipur News: पेनल्टी शूटआउट में भक्सी की टीम ने मेजबान गोड़सरा को 2-1 से किया पराजित, जीती ट्रॉफी

Sat, 13 Jun 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bhaksi's team defeated host Godsara 2-1 in the penalty shootout and won the trophy.
सेवराई। तहसील क्षेत्र के गोड़सरा में आयोजित दादा फतेह खान जूनियर अंडर-15 डे-एंड-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल भक्सी और गोड़सरा के बीच खेला गया। पेनल्टी शूटआउट में भक्सी की टीम ने मेजबान गोड़सरा को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी मिसबाहुद्दीन खान ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया लेकिन निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहींं। इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से किया गया। पेनल्टी शूटआउट के पहले चरण में भी दोनों टीमें बराबर रहीं। रेफरी ने दो-दो अतिरिक्त पेनल्टी कराई जिसमें भक्सी की टीम ने 2-1 से बाजी मारकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी। मैच में निर्णायक की भूमिका मंटू खान ने निभाई। इस अवसर पर इबरार खान, जुनेद खान, अमजद खान, रोशन खान, समीर खान, आरिफ खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed