फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhakpa meeting in Ghazipur

भाकपा पदाधिकारियों की बैठक, कहा- सत्तासीन दल आम जन की समस्याओं को लेकर उदासीन

Thu, 11 Mar 2021 04:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Bhakpa meeting in Ghazipur
देश के सामने संविधान, लोकतंत्र, मौलिक अधिकारों एवं संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। शिक्षा का बाजारीकरण हो रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों का दाम आसमान छू रहा है। सत्तासीन दल आम जन की समस्याओं के प्रति उदासीन है। इसलिए मजबूत संगठन बनाकर जनता को लामबंद करके आंदोलन छेड़ना होगा। ये बातें भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने गाजीपुर जनपद के देवकली ब्लॉक कमेटी की स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर में हुई बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार खेती-किसानी को उद्योगपतियों के हवाले करने पर आमादा है। अपनी गलत नीतियों के कारण वह सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं खाद्य योजना को ध्वस्त करने के रास्ते पर चल रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध महाअभियान चलाने की जरूरत है। ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल यादव, रामराज बिंद, राजेंद्र खरवार, लवटू, सरताज वनवासी, सुग्रीव, रामसूरत, संतूराम, चंद्रशेखर वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामबचन बिंद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed