फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhaidpur firing: Accused said angry at blowing dust, murdered

भैदपुर गोलीकांड: आरोपी बोले धूल उड़ने से थे नाराज, कर दी हत्या

Sat, 27 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bhaidpur firing: Accused said angry at blowing dust, murdered
गाजीपुर। जमानिया थाना क्षेत्र के भैदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या का कारण ओवरटेक करने के दौरान बाइक से धूल उड़ने के विवाद की बात कही। साथ ही इस हत्याकांड में चार अन्य लोगों के शामिल होने की बात पुलिस को बताई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि बीते 17 मार्च को जमानिया थाना क्षेत्र के भैदपुर गांव के पास गांव निवासी राजकुमार बिंद उर्फ राजा बिंद (30) को अपने पिता फूलचंद्र तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से घर जाते समय गोली मार दी थी। जबकि उसके पिता तथा उनके साथ मौजूद व्यक्ति को मारपीट कर उनको घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल राजा की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जमानिया पुलिस ने इस संबंध में थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी अरुण यादव तथा प्रिंस यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था। शनिवार को क्षेत्राधिकारी जमानिया के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जमानिया होली तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गश्त कर रहे थे। इस बीच दोनों आरोपियों के बैंक आफ बड़ौदा तिराहे पर मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर तलाशी लेने के दौरान हत्याकांड में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक राजा बिंद ने उसकी बाइक को ओवरटेक किया। इस दौरान उड़ी धूल को लेकर उसकी मृतक से कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ने पर गोली मारकर हत्या करने की बात कही। साथ ही इस कांड में लालू यादव, सदानंद यादव, शिव कुशवाहा, विकास यादव निवासी ग्राम हरपुर तथा धर्मेंद्र सिंह यादव निवासी कालनपुर खिदिरपुर थाना जमानिया के शामिल होने की बात कही। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अरुण यादव पर पांच जबकि प्रिंस यादव पर दो मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed