फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BEO reviewed the Nipun Bharat Mission

Ghazipur News: बीईओ ने की निपुण भारत मिशन की समीक्षा

Sat, 28 Jun 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
BEO reviewed the Nipun Bharat Mission
भीमापार। जिले के सादात विकास खंड में बीआरसी पर ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षाधिकारी सीताराम यादव ने निपुण भारत मिशन से संबंधित प्रत्येक बिंदु की समीक्षा की। सहज पुस्तिका, आधारशिला संदर्शिका, शिक्षक डायरी, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका, प्रेरणा सूची, तीनों मॉड्यूल, गणित किट के उपयोग और प्रेरक विद्यालय की कार्ययोजना आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने मिशन निपुण के साथ ही अन्य विभागीय कार्यों को भी समयानुसार संपन्न करने के निर्देश दिए। प्रत्येक अध्यापक को 10 अभिभावकों को दीक्षा और रीड एलोंग एप डाउनलोड करवाकर उसकी सूची उपलब्ध कराने को कहा। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बिना मान्यता प्राप्त कोई भी प्राथमिक अथवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित नहीं किए जाएंगे। संज्ञान में आया है कि बिना मान्यता के प्राथमिक अथवा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। प्रबंधकों की ओर से टीसी, अंकपत्र निर्गत किए जा रहे हैं, जो नियम के खिलाफ हैं। ऐसे में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों को चेतावनी दी कि अगर उनका विद्यालय मान्यता प्राप्त नहीं है तो उसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दें। किसी भी दशा में बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालय का संचालन कतई न किया जाए। इसके साथ ही यह भी कहा कि ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की ओर से निर्गत टीसी, अंकपत्र आदि मान्य नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed