फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Before Rakshabandhan, sisters became unconscious after seeing brother's dead body

Ghazipur News: रक्षाबंधन से पहले भाई का शव देख बेसुध हुईं बहनें

Thu, 31 Aug 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Before Rakshabandhan, sisters became unconscious after seeing brother's dead body
फोटो-
विज्ञापन

-सावन मास के आखिरी सोमवार को स्नान के दौरान डूबा था किशोर

संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मुनान घाट के पास 49 घंटे बाद चक्का बांध गांव स्थित गंगा नदी में बीते सोमवार की सुबह करीब छह बजे नहाते समय डूबे किशोर का शव बुधवार को मिल गया। रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत से बहनें बेसुध हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने डूबे किशोर की तलाश सोमवार को स्थानीय गोताखोरों की सहायता से की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन मंगलवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू की। साथ ही तहसील एवं पुलिस प्रशासन की टीम तटवर्ती इलाकों में तलाश करने में जुटी थी।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे नगर के बलुआ घाट के पास एक शव दिखाई पड़ा। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। परिजन उसकी पहचान चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव निवासी आदित्य तिवारी (16) पुत्र परमानंद तिवारी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर सावन के आखिरी सोमवार पर कुछ साथियों के साथ गंगा स्नान करने आया था। स्नान करने के दौरान तीनों डूबने लगे। आस-पास मौजूद लोगों ने दो को बचा लिया, जबकि आदित्य गहरे पानी में चला गया और डूब गया था। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

मृतक के पिता परमानंद प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो भाई और तीन बहनों में आदित्य दूसरे नंबर पर था। भाई का शव घर पहुंचते ही बहनें बेसुध हो गई। वह यहीं कहती रहीं की रक्षाबंधन से पहले यह क्या हो गया। उधर, मां गीता तिवारी बेटे का शव देखते ही अचेत हो गई। परिजनों का करुण क्रंदन देख मौजूद हर किसी की आंखें डबडबा गईं। आदित्य दसवीं का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed