{"_id":"6509f0eff27052a43500b444","slug":"beds-increased-for-dengue-patients-old-opd-also-converted-into-ward-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-3860-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डेंगू मरीजों के लिए बेड बढ़ाया, पुराना ओपीडी भी वार्ड में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डेंगू मरीजों के लिए बेड बढ़ाया, पुराना ओपीडी भी वार्ड में तब्दील
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। डेंगू के बढ़ते मरीजों को देख मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बेडों की संख्या बढ़ा दी है। वर्तमान समय में बेडों की संख्या 24 हो गई है। साथ ही पुराने ओपीडी कक्षों को भी वार्ड में परिवर्तित कर दिया गया है। इसके अलावा प्लेटलेट्स को लेकर भी काफी सर्तकता बरती जा रही है, जिससे मरीजों को उपचार में किसी तरह की दिक्कत न आए।
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वायरल बुखार, मियादी बुखार और डेंगू के डंक से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में विभिन्न वार्डों में वायरल और मियादी बुखार के मरीजों के भर्ती किए जाने से स्थितियां यह हो जा रही है कि दूसरे बीमारी से पीड़ित मरीजों को भर्ती करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में मरीजों को भर्ती करने में आ रही दिक्कत को देखते हुए खाली पड़े पुराने ओपीडी कक्षों को वार्ड में तब्दील कर दिया गया है, जिससे मरीजों को भर्ती करने में दिक्कत न हो। इस संबंध में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि डेंगू पीड़ितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेडों की संख्या 24 कर दी गई है।