फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BEd joint entrance exam successfully completed

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न

Fri, 06 Aug 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
BEd joint entrance exam successfully completed
संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2021 शुक्रवार को सकुशल संपन्न हो गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में पहली पाली में 1393 एवं दूसरी पाली में 1377 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए लगाए गए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2021 का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आज किया गया। इस परीक्षा के लिए 14688 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनके लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली की परीक्षा के लिए परीक्षार्थी निर्धारित समय से काफी पहले से ही संबंधित केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों पर जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया जा रहा था। कोविड-19 गाइडलाइन के अनुपालन में आयोजित परीक्षा में पहली पाली पूर्वाह्न नौ बजे से 12 बजे तक में पंजीकृत 14688 परीक्षार्थी में से 1393 परीक्षा में नहीं बैठे जबकि 13295 सम्मिलित हुए। इसके बाद अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित दूसरी पाली में 14688 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 13311 उपस्थित रहे जबकि शेष 1377 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए चार जोनल एवं 21 सेक्टर-केंद्र प्रतिनिधियों के साथ ही हर केंद्र पर स्टेटिक एवं प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। उच्चाधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। जमानिया संवाददाता के अनुसार श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. अरविंद ने बताया कि 300 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर कॉलेज बेटाबर में 300 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बेटाबर के प्रवक्ता विष्णुशंकर पांडेय ने बताया कि मजिस्ट्रेट द्वारा समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया गया। किसी भी परीक्षा केंद्र से नकलची नहीं पकड़े गए। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा तहसीलदार घनश्याम ने तहसील क्षेत्र में बनाए गए केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed