फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   B.Ed Exam: Last Day 8 Copycat Rusticate

Ghazipur News: बीएड परीक्षा ः अंतिम दिन 8 नकलची रस्टीकेट

Mon, 24 Feb 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
B.Ed Exam: Last Day 8 Copycat Rusticate
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की बीएड प्रथम सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्नपत्र परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को जिले के दो केंद्रों पर आठ नकलची पकड़े गए। कार्रवाई करते हुए पकड़े गए नकलचियों को रस्टीकेट कर दिया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

नगर के गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि अंतिम दिन बीएड प्रथम सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा में दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। उन्हें रस्टीकेट कर दिया गया। पीजी कॉलेज में 20 बीएड महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर कुल पंजीकृत 1577 परीक्षार्थियों में से 1540 उपस्थित हुए। जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पूरी परीक्षा के दौरान कुल 60 नकलची परीक्षा केंद्र पर पकड़े जा चुके हैं। जांच टीम में मुख्य कुलानुशासक डॉ. एसडी सिंह परिहार, रविशंकर सिंह, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. बद्रीनाथ सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादात : बीएड परीक्षा के आखिरी दिन समता पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छह नकलची पकड़े गए। केंद्राध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ल ने बताया कि परीक्षा में पंजीकृत 1228 में से 84 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में प्रभारी डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, डॉ. प्यारेलाल यादव, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed