{"_id":"67d9bc05de722498070ce0d1","slug":"beautification-of-the-ancient-ramlila-site-will-be-done-with-rs-198-crore-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-129754-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 1.98 करोड़ से होगा प्राचीन रामलीला स्थल का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 1.98 करोड़ से होगा प्राचीन रामलीला स्थल का सुंदरीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। प्रदेश सरकार की ‘वंदन योजना’ के तहत नगर पालिका परिषद में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है।
198.99 लाख की लागत से प्राचीन रामलीला स्थल पर संपर्क मार्ग के लिए सीसी रोड, विश्रामालय, वाटर कियोस्क, बेंच, प्रकाश व्यवस्था, साइनेज कार्य, घाट निर्माण, इंटरलॉकिंग, पर्यटक सूचना केंद्र और हॉल-भवन कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने प्रथम किश्त के रूप में 50 लाख की धनराशि जारी कर दी है।
इसके अलावा, नगर क्षेत्र के वार्ड-13 स्थित सतुवानी घाट के सुंदरीकरण के लिए भी 54.95 लाख स्वीकृत हुए हैं। परियोजना के तहत घाट पर पाथवे, सीमेंटेड बेंच और बागवानी के कार्य कराए जाएंगे। जलाशयों के संरक्षण और क्षेत्र के पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाओं के लिए पहली किश्त के रूप में धनराशि जारी कर दी गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि नगर में ऐतिहासिक स्थलों के विकास और जलाशयों के सुंदरीकरण के लिए शासन की ओर से आवश्यक धनराशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन
इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र का धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व बढ़ेगा, जिससे नगरवासियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।