फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bay house down, 20 injured

मकान का बारजा गिरा, 20 घायल

Thu, 21 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bay house down, 20 injured
बारजा गिरने से घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
जंगीपुर  देवकठिया गांव में बुधवार की रात द्वारपूजा के दौरान भीड़ के चलते एक मकान का बारजा ढह गया। मलबे में दबकर घराती एवं बाराती पक्ष के 20 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


देवकठिया गांव निवासी गणेश कुशवाहा के घर कटैला गांव से बारात आई थी। द्वारपूजा हो रही थी। साथ ही डीजे भी बज रहा था। बारजे पर अधिक भीड़ होने के कारण वह ढह गया। हादसा होते ही अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना के चलते कुछ देर के लिए द्वारपूजा रुक गई। बारजा के मलबे में दबकर प्रमोद कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, भगवंता पांडेय, सुनील यादव, दीपक गुप्ता, अंगद कुशवाहा, प्रिंस, राजेश यादव, शोभनाथ यादव, कृष्णकांत  कुशवाहा, प्रीति सहित 20 लोग घायल हो गए। सभी को समाजवादी एंबुलेंस  से जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


जानकारी होते ही मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्र, क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश  सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, राजू कुशवाहा आदि जिला अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed