{"_id":"67be12c3661da9665b0814d7","slug":"based-on-performance-team-number-one-stood-first-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-128762-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रदर्शन के आधार पर टोली नंबर एक रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रदर्शन के आधार पर टोली नंबर एक रही अव्वल
विज्ञापन
राजकीय महिला पीजी कॉलेज में आयोजित 32वें पंच दिवसीय रेंजर प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन छात्राओं ने टोलीवार कुल छह शिविरों में टेंट और पुल का निर्माण किया। आकर्षक तरीके से अपने शिविर की सजावट की। कुकिंग, रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रदर्शन किया।
रेंजर की ओर से छह शिविर बनाए गए और इन शिविरों का सम्यक निरीक्षण एवं मूल्यांकन डॉ. अकबरे आजम, डॉ. विकास सिंह एवं पीयूष सिंह ने किया। प्रदर्शन के आधार पर टोली नंबर एक को पहला, टोली नंबर पांच को दूसरा एवं टोली नंबर तीन को तीसरा स्थान मिला। टोली लीडरों क्रमशः अंकिता पांडेय, आकांक्षा यादव एवं अनामिका मिश्रा को प्राध्यापकों ने पुरस्कृत किया। रेंजर्स संध्या राजभर, शीला प्रजापति, पूनम यादव, ज्योति प्रजापति, पूजा को प्रशिक्षण शिविर में उनके विशेष प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। इसके पहले महाविद्यालय के सभी शिक्षकों का रेंजर ने स्काॅर्फ, गीत एवं स्काउट ताली के माध्यम से स्वागत किया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर नव प्रवेशी 28 छात्राओं को उनके कर्तव्य की शपथ ज्योत्सना बिंद जिला संगठन आयुक्त ने दिलाई। ट्रेनिंग काउंसलर मनीष यादव ने स्काउट गाइड में दीक्षा प्रदान की। प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी ने प्रशिक्षण शिविर में रेंजर की समर्पण, निष्ठा एवं भागीदारी की प्रशंसा की। कहा कि शिविर में बिताए गए दिन उनके आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होंगे। इस मौके पर डॉ. रामनाथ केसरवानी, डॉ. दिवाकर मिश्र, डॉ. निरंजन यादव, अमन मौर्य, श्रीराम कुशवाहा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजन में सविता रावत, समीना, रितु यादव, रोली कुशवाहा, कंचन, रागिनी, आकांक्षा, रिमझिम बिंद आदि ने सक्रिय सहयोग किया। शिविर के समापन एवं दीक्षा समारोह का संचालन पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जिला आयुक्त डॉ. शिव कुमार एवं आभार प्रज्ञा रेंजर प्रभारी डॉ. शिखा सिंह ने व्यक्त किया।