{"_id":"57853cff4f1c1b0e7913e4e0","slug":"baratiyom-bus-reversible","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की बस पलटी, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों की बस पलटी, 12 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लट्ठूडीह-कोटवा नारायनपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह विशेश्वरपुर गांव के मगई नदी पुल के पास बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में एक दर्जन बाराती घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सभी घायलों को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया।
इलाहाबाद जनपद के कौखीबारा थाना क्षेत्र के जारी गांव निवासी गुड्डू सिंह की शादी करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नथुनी सिंह की पुत्री सुनीता सिंह से तय थी।
निर्धारित तिथि पर सोमवार की रात बारात नथुनी सिंह के दरवाजे पर पहुंची। रात में हंसी-खुशी के बीच विवाह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दूल्हा एक तरफ जहां दुल्हन को विदा कराकर कार से रवाना हुआ, वहीं बाराती बस से चले। गांव से कुछ दूरी पर ही बस पहुंची थी कि करीब साढ़े सात बजे मगई नदी के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार बाराती चीखने-चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीण बस में फंसे बारातियों को निकालने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने सभी को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को समाजवादी एंबुलेंस से मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। घायलों में प्रदीप कुमार, राजकुमार, विरेंद्र, कन्हैया, कपिलमुनि, निरहू, हीरा, जगदीश सिंह तथा पन्ना सिंह का उपचार कराया गया।