फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bar

बार, बेंच के बीच सामंजस्य जरूरी

Thu, 18 Feb 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
bar
बार के सभागार में शपथ ग्रहण करते कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को एक समारोह में बृहस्पतिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन पांचू राम मौर्य ने एसोसिएशन के उत्थान के लिए लाइब्रेरी विस्तार एवं साज-सज्जा के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने कहा कि बार एवं बेंच के सामंजस्य को बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष काशीनाथ राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह यादव, महासचिव समीक्षा प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, रमापति यादव, दीपक कुमार, प्रशासन शोभनाथ सिंह यादव, प्रकाशन धनंजय पांडेय, पुस्तकालय गोविंद राम, कार्यकारिणी के सदस्य हेमंत सिंह चौहान, मुहम्मद सफाउद्दीन सिद्दीकी, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, ऋषिदेव पांडेय एवं मुहम्मद वसीम सिद्दीकी ने शपथ ग्रहण की। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में अपर उप जिलाधिकारी मंशाराम भी मौजूद थे। इस मौके पर रामसूरत यादव, शिवशंकर वर्मा, दशरथ सिंह यादव, श्याम नारायण कुशवाहा, पारितोष तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed