{"_id":"a3f7e4534b8dcefe9b135ef11ab3ffc0","slug":"banvrkol-the-student-attempted-kidnapping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांवरकोल में छात्रा के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांवरकोल में छात्रा के अपहरण का प्रयास
Banvrkol the student attempted kidnapping
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद मनिया में गुरुवार की शाम ट्यूशन पढ़ने आई एक गांव की एक छात्रा को बाइक सवार जबरन बैठा ले गए। छात्रा के शोर मचाने युवक पकड़े जाने के डर से कुंडेसर के पास छात्रा को बाइक से उतार दिया और भाग निकले। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, बलिया के नरही थाना क्षेत्र की रहने वाली एक बीस वर्षीय छात्रा गुरुवार की शाम भांवरकोल क्षेत्र के मिर्जाबाद मनिया में ट्यूशन पढ़ने आई थी। वह ट्यूशन पढ़ने के बाद घर जाने के लिए मिर्जाबाद मनिया में जीप का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और छात्रा का जबरन बाइक पर बैठा लिया। युवक छात्रा को ले जा रहे थे कि छात्रा ने मौका देखकर शोक करना शुरू कर दिया। यह देख युवक कुंडेसर के पास छात्रा को बाइक से उतार कर भाग खड़े हुए।
जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्रा का पूछताछ के लिए थाने लाई। बाद में छात्रा के परिवार वालों को बुला कर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।