{"_id":"646d06d932a550d5e90516b6","slug":"banks-were-ready-to-take-pink-queues-of-eight-to-ten-were-seen-ghazipur-news-c-20-1-220155-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गुलाबी लेने को बैंक थे तैयार, आठ से दस की दिखी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गुलाबी लेने को बैंक थे तैयार, आठ से दस की दिखी कतार
विज्ञापन
दो हजार के नोटों की बदली के फरमान के बाद मंगलवार की सुबह से ही ग्राहक बैंकों की कतार में लगने शुरू हो गए थे। सुबह 10 बजे के बाद हरेक बैंक शाखा में कुछ न कुछ लोग गुलाबी दो हजार के नोट को बदलने या खाता में जमा करने पहुंचने लगे। इसको देखते हुए शहर के मिश्र बाजार स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में एक्सचेंज और डिपोजिट के लिए दो अलग-अलग काउंटर खोले गए थे। दिये गये थे। जहां दोपहर तक आठ से दस लोग लाइन में लगकर नोट जमा करते रहे। हालांकि दो हजार के नोटों के बहुतायत चलन में नहीं होने से इसे जमा करने के लिए बैंकों में अफरातफरी नहीं दिखी। बैंकों में भी व्यवस्था या इंतजाम को लेकर कर्मी और ग्राहकों के बीच कोई तनाव या अफरा-तफरी का माहौल नहीं थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर के यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ोदरा, पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैंक की शाखाओं में बैंक के अधिकारी और कर्मचारी सहित पुलिस बल ग्राहकों के दो हजार के नोट जमा कराने की व्यवस्था में जुटे रहे।
हालांकि, मंगलवार को पहला दिन होने से नोटबंदी के दौर जैसी स्थिति भीड़भाड़ या अफरा-तफरी कहीं नहीं दिखी। साथ ही 30 सितंबर तक दो हजार के नोट जमा होने से लोगों के पास काफी समय भी है। जिससे लोग बड़े आराम से पैसे जमा करने के लिए घरों से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
एसबीआई की मुख्य शाखा में मंगलवार की शाम तक कुल 1036 दो हजार के नोट जमा हुए थे। जबकि जनपद के कुल 21 एसबीआई ब्रांच में 10622 दो हजार के नोट जमा हुए हैं। ऐसे ही जनपद में कुल 98 यूबीआई, 60 ग्रामीण बैंक सहित दो सौ से अधिक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाएं है। जहां अमूमन 300 से 400 की संख्या में दो हजार के नोट जमा हुए हैं।
0000
नोट बदलने के बजाय खातों में जमा करने की अपील
गाजीपुर। बैंक अधिकारियों का कहना है कि लोगों के लिए स्पेशल काउंटर, पेयजल और अन्य इंतजाम किये गये थे। जिससे ग्राहकों को बैंक में आने पर कोई समस्या नहीं हो। अगर लोग नोट बदलने के बजाय अपने खाता में जमा करें तो काफी सहूलियत होगी। जिससे उनका पैसा उनके ही खाते में रहता। ग्राहक जब चाहें अपना पैसा एटीएम या बैंक से निकाल सकते हैं।
000
दुबिहां में सिर्फ एक नोट बदला
दुबिहां। क्षेत्र के बड़ौदा यूपी बैंक में दो हजार का एक नोट बदला गया । बाकी क्षेत्र के अन्य बैंकों में कोई भी दो हजार के नोट बदलने के लिए नहीं लाया। जिससे बैंकों में रोजमर्रा की तरह ही काम होता रहा। ऐसे में लोगों को दो हजार के नोट जमा करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई।
000
पहले दिन सामान्य भीड़ रही: प्रदेश अध्यक्ष
यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि जिले में 200 से अधिक राष्ट्रीय कृत बैंक शाखाओं में मंगलवार से दो हजार के नोट बदलने का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन उतनी भीड़ नहीं रही। गर्मी को देखते हुए सभी बैंकों में ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। वहीं वृद्धजन और महिलाओं के लिए अलग काउंटर की भी व्यवस्था थी। उन्होंने बताया कि लोगों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।