फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bank problem in villages

अनाज बेचकर सामानों की पूर्ति कर रहे ग्रामीण

Fri, 02 Dec 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bank problem in villages
कैश किल्लत की समस्या बन रही सिरदर्द - फोटो : अमर उजाला
रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गृहस्थ खेतों में उपजे अनाजों को बेचकर सामनों की पूर्ति कर रहे हैं। यहीं नहीं करीब एक सप्ताह से ग्रामीण संयुक्त बैंक की तिजोरी खाली होने से खाताधारकों को अपने ही पैसे के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुबिहा संवाददाता के अनुसार रबी की बुआई करने के लिए खाद-बीज के दूकानों से उधार नहीं मिलने से किसान काफी चिंतित दिख रहे है। खासकर शादी-विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए दूसरों पर आश्रित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार यूबीआई में पूरे दिन खड़े रहने के बावजूद भी खाता धारको को कैस नहीं मिलने से मायूस होकर अपने घर बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। जबकि बैंक कर्मचारी सिर्फ खाता धारकों को आज-कल कैश मिलने का आश्वासन देकर अपना पिछड़ा छुड़ाने में लगे हुए है। पहराजपुर निवासी हरिद्वार सिंह ने बताया कि दवा लेने इलाहाबाद स्थित अस्पताल जाना है। लेकिन बैंक से पैसा नहीं मिलने के चलते तीन दिनों से लगातार बैंक का चक्कर काटने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जखनिया संवाददाता के अनुसार यूनियन बैंक की शाखा में  कैश लेने  के लिए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और वृद्घ कतार में खड़े रहे। लगातार छह दिनों से खाता धारकों को पैसा नहीं मिलने से  कर्मचारियों को इनके आक्रोश का सामना करना पड़ा। शाखा प्रबंधक एमपी सिंह ने बताया कि भुगतान के लिए कैस की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। खाता धारक अपनी आवश्यकता  अनुसार ही बैंक से निकासी करें। जिससे अन्य खाता धारकों को कोई परेशानी न हो। जबकि स्टेट बैंक शाखा में ग्राहकों को पांच हजार ही भुगतान किया गया।

कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार सिधागर स्थित यूबीआई की शाखा में रुपये न मिलने से नाराज खाता धारकों ने शुक्रवार की दोपहर गाजीपुर-कासिमाबाद रसड़ा मार्ग को जाम कर दिया। जानकरी होने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर कहीं जाम समाप्त हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed