{"_id":"637a70c0d3cd52571755d5ec","slug":"ballot-boxes-are-rusting-under-the-open-sky-ghazipur-news-vns684659256","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले आसमान के नीचे जंग खा रहीं हैं मतपेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले आसमान के नीचे जंग खा रहीं हैं मतपेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद मतपेटियां रेवतीपुर स्थित गदाधर श्लोक महाविद्यालय में बाहर खुले आसमान के नीचे लावारिस हालात में छोड़ दी गई थी। करीब डेढ़ वर्ष बीत गए पर इसको सुरक्षित जगह पर रखवाने की किसी ने जहमत नहीं उठाई। नतीजा देखरेख के अभाव में जंग लगने से ये खराब होती जा रही है।
मालूम हो कि रेवतीपुर ब्लाक में बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 46 मतदान केंद्र तथा 220 बूथ बनाए गए थे। चुनाव कराने के लिए आयोग की तरफ से ब्लाक को करीब 475 मतपेटी उपलब्ध कराई गई थी। इस चुनाव की मतगणना समाप्त होने के बाद इनको स्ट्रांग रूम के बाहर खुले आसमान के नीचे लावारिस हाल में छोड़ दिया गया।
जिले में पंचायत एवं नगर निकाय चुुुनाव मतपत्र से कराए जाते हैं। ऐसे में इन चुनावों के लिए मतपेटी का काफी महत्व है। इनकी सुरक्षा एवं रख-रखाव को लेकर निर्वाचन आयोग गंभीर रहता है। लेकिन रेेेवतीपुुर ब्लॉक में मतपेटियों को कूड़े की तरह खुले में डाल दिया गया है। इस संबंध में सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इसकी जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी मतपेटियों को वहां से हटाकर सुरक्षित जगहों पर रखवा दिया जाएगा।