{"_id":"697a595f1c11453bbc0c4d04","slug":"ballia-defeated-mau-in-the-super-over-to-reach-the-semi-finals-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-146303-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सुपर ओवर में मऊ को हराकर बलिया की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सुपर ओवर में मऊ को हराकर बलिया की टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन
शादियाबाद। लखमनपुर (डिहवा) स्थित महाराजा सुहेलदेव क्रिकेट ग्राउंड पर ‘’ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट प्रतियोगिता’’ में बुधवार को बलिया और मऊ के बीच मैच खेला गया। इसमें बलिया ने सुपर ओवर में मऊ को 5 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मऊ की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 94 रन बनाए। 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया की टीम भी 10 ओवर में 94 रन ही बना सकी, जिस कारण मैच टाई हो गया।
मैच का निर्णय लेने के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया। इसमें पहले खेलते हुए बलिया ने एक ओवर में 18 रन बनाए।
जवाब में मऊ की टीम 13 रन ही बना सकी। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय सचिव अरविंद राजभर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों सहित दर्जनों की संख्या में क्षेत्रीय खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद थे।