फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Balanced use of fuel is needed: Dr. Sangeeta

ईंधन के संतुलित उपयोग की जरूरत : डॉ. संगीता

Sun, 17 May 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Balanced use of fuel is needed: Dr. Sangeeta
गाजीपुर। वैश्विक स्तर पर बढ़ते ऊर्जा संकट और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत के बीच राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने शनिवार को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। वह पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान-2026 कार्यक्रम में बाइक से पहुंचीं और लोगों को ईंधन बचत के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज पूरे विश्व के सामने ऊर्जा संरक्षण बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। पारंपरिक ईंधनों पर बढ़ती निर्भरता जहां आर्थिक दबाव बढ़ा रही है, वहीं पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। ऐसे में ईंधन के संतुलित और जिम्मेदार उपयोग की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और मिशन लाइफ को लेकर लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उसी से प्रेरित होकर आमजन को ईंधन बचत और जिम्मेदार जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि अनावश्यक ईंधन खपत को कम करना समय की मांग है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में छोटी-छोटी सावधानियां अपनाए तो ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दें तथा राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed