फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bal Vatika will be constructed to teach Kakhara to children.

Ghazipur News: नौनिहालों को ककहरा सिखाने के लिए होगा बाल वाटिका का निर्माण

Fri, 19 Jan 2024 04:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Bal Vatika will be constructed to teach Kakhara to children.
गाजीपुर। पीएम श्री योजना में चयनित परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों को ककहरा सिखाने के लिए बाल वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत जिले के नौ विद्यालयों में प्री-स्कूल शिक्षा के लिए अलग से कक्ष तैयार किया जाएगा। 15 लाख 34 हजार की लागत से प्रत्येक विद्यालय में बनने वाले इस वाटिका के लिए 40 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने की कवायद की जा रही है। प्रदेश में पहले चरण में 842 परिषदीय विद्यालयों को केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना पीएम-श्री विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। इसमें जिले के 20 स्कूलों को संवारा जाएगा। पीएम श्री के लिए चयनित स्कूलों में हाईटेक क्लास, आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास, बिल्डिंग, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए रैंप, साफ-सफाई की व्यवस्था और खेल मैदान आदि की सुविधा उन्नत की जाएगी। अब इस योजना में प्री-स्कूल शिक्षा के लिए बाल वाटिका भी बनाई जाएगी। इसके लिए अलग से कक्ष तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही शिशु मैत्रिक शौचालय एवं वाश कांपलेक्स, स्टोर रूम, पोषण वाटिका एवं महिला शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बाल वाटिका का बजट अलग से निर्धारित है। प्रत्येक बाल वाटिका का निर्माण 15 लाख 34 हजार की लागत से किया जाएगा। पीएम-श्री विद्यालयों में सभी निर्माण कार्यों के गहन मूल्यांकन एवं अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी।
विज्ञापन

इन स्कूलों में होगा बाल वाटिका का निर्माण
गाजीपुर। बाल वाटिका के लिए चयनित विद्यालयों में कंपोजिट स्कूल अकरांव, बभनौलिया, बरहपुर, बरुइन बाजार तथा कंपोजिट स्कूल भदेसर शामिल हैं। इसके साथ ही कंपोजिट स्कूल देवरिया खास, दिलदारनगर बाजार, प्राथमिक विद्यालय भवरूपुर एवं प्राथमिक विद्यालय सैदपुर प्रथम में बाल वाटिका बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल वाटिका के निर्माण के लिए चयनित विद्यालयों की प्रबंध समिति के खाते में जल्द धनराशि भेजी जाएगी। इसका निर्माण तीन माह में पूरा कराया जाना है।- हेमंत राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed