फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bakrid is today, shopping is going on in full swing in Muslim areas

Ghazipur News: बकरीद आज, मुस्लिम इलाकों में रही खरीदारी की गहमागहमी

Fri, 06 Jun 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bakrid is today, shopping is going on in full swing in Muslim areas
गाजीपुर। बकरीद जिसे ईदुल-अजहा भी कहा जाता है। मजहबे इस्लाम में यह दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। इसे लेकर शुक्रवार को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में खरीदारी की खूब गहमागहमी रही। पशु मंडियों में विभिन्न प्रकार और नस्लों के जानवरों की खूब खरीद-फरोख्त हुई। सेवई और मेवों के साथ खोवा की मांग रही। घरों की साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

यह त्यौहार पैगंबर इब्राहीम अलैहिस्सलाम और उनके फरमाबरदार बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम से जुड़ा है। इन्हीं की सुन्नत अदा करने के लिए यह पर्व मनाया जाता है। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल खालिक ने बताया कि कुर्बानी के मांस को तीन हिस्सों में बांट कर एक हिस्सा गरीबों में और एक हिस्सा दोस्तों एवं रिश्तेदारों में बांटना चाहिए। गर्भवती जानवर की कुर्बानी को इस्लाम में गलत बताया गया है। कहा कि हर साहिबे-निसाब यानी जिन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी है, उन पर कुर्बानी करना फर्ज है। जरूरी नहीं कि महंगे जानवर की ही कुर्बानी करें। हैसियत के मुताबिक सस्ता जानवर लेकर भी कुर्बानी की जा सकती है। कुर्बानी में दिखावा नहीं करना चाहिए बल्कि इसे अल्लाह की इबादत समझकर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed