फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Baidharani's mother appealed for the fourth time to remove encroachment from the playground.

Ghazipur News: बलिदानी की मां ने चौथी बार लगाई गुहार, खेल मैदान से हटे अतिक्रमण

Sat, 07 Dec 2024 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Baidharani's mother appealed for the fourth time to remove encroachment from the playground.
मुहम्मदाबाद। स्थानीय तहसील में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम आर्यका अखौरी की मौजूदगी में 163 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। जिले के अन्य तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 474 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 24 का निस्तारण किया गया।क्षेत्र के भेलमपुर उर्फ पंडितपुरा के कारगिल बलिदानी जयप्रकाश यादव की मां ललिता देवी ने प्रार्थना पत्र देकर बेटे के नाम पर घोषित खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि इसको लेकर चौथी बार प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के प्रधान की बरेजी निवासी अमरेश प्रधान ने प्रार्थना पत्र देकर गांव में प्राथमिक विद्यालय जाने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग की। टड़वा ग्राम पंचायत के कल्याणपुर उर्फ हनुमानगंज निवासिनी ग्राम पंचायत सदस्य उर्मिला देवी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि टड़वा में जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग हो चुकी है, लेकिन ग्राम प्रधान बार-बार दूसरी जगह बोरिंग के लिए दरख्वास्त देते हैंं। पूर्व में हो चुकी बोरिंग की जमीन अपने किसी चहेते को देना चाहते हैंं। करीमुद्दीनपुर निवासी प्रमोद सिन्हा ने प्रार्थना पत्र देकर बथोर मौजा में स्थित श्री चित्रगुप्त जी महराज, विराजमान ट्रस्ट की भूमि पर अवैध ढंग से कराये जाने वाले आरआरसी सेंटर के निर्माण को रोकने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील , डीएफओ विवेक, ,एसडीएम मुहम्मदाबाद मनोज पाठक, परियोजना निदेशक राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed