फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bahura village man dies in Chandavak market

बहुरा गांव के व्यक्ति की चंदवक बाजार में मौत

Sat, 05 Jun 2021 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Bahura village man dies in Chandavak market
खानपुर। थाना क्षेत्र के बहुरा गांव निवासी एक व्यक्ति की पिकअप से कुचलकर जौनपुर जिले के चंदवक बाजार में मौत हो गई। पुलिस द्वारा हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। इधर दुर्घटना की सूचना पर परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ चंदवक रवाना हो गए। बहुरा गांव निवासी रामपलट यादव (50) बाइक से जौनपुर थाना क्षेत्र के चंदवक बाजार गए थे। वहां आजमगढ़ की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। पत्नी ऊषा देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। चार भाइयों में सबसे बड़े रामपलट की तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। इधर परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ चंदवक पहुंच गए। थाने में शव देखकर बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed