{"_id":"64fb5e9f0d8091133c0b5092","slug":"bablu-in-palia-bujurg-and-lal-bahadur-won-in-manihari-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-3266-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पलिया बुजुर्ग में बब्लू और मनिहारी में लालबहादुर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पलिया बुजुर्ग में बब्लू और मनिहारी में लालबहादुर ने मारी बाजी
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के प्रधान पद की रिक्त दो सीट के लिए कराए गए मतदान की मतगणना शुक्रवार को संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर कराई गई। मतों की गणना के बाद घोषित नतीजों के अनुसार मनिहारी ब्लाॅक के ग्राम पंचायत मनिहारी में लालबहादुर राम और भांवरकोल के पलिया बुजुर्ग में बब्लू कुमार यादव निर्वाचित घोषित किए गए। इस दौरान सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
प्रधान पद की खाली पड़ी सीटों के लिए बुधवार को मतदान कराया गया था। इसमें मनिहारी में कुल 2941 मतदाताओं में 52.70 प्रतिशत ने तीन उम्मीदवारों तथा पलिया बुजुर्ग में 2486 में 57.48 प्रतिशत वोटरों ने चार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया था। शुक्रवार को संबंधित ब्लाॅक मुख्यालयों पर मतों की गणना कराई गई। इसके लिए दोनों जगह एक-एक टेबल लगाई गई थी। प्रत्येक पर चार गणना कार्मिक लगाए गए थे। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भांवरकोल के पलिया बुजुर्ग में बब्लू कुमार यादव 669 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। दयाशंकर यादव को 78, पप्पू यादव को 542 एवं विमल को 95 मत मिले। रद्द मतों की संख्या 44 रही। मनिहारी संवाददाता के अनुसार यह सीट ग्राम प्रधान पूजा कनौजिया की मृत्यु होने पर रिक्त हुई थी। ब्लॉक सभागार कक्ष में मतगणना के बाद परिणाम साढ़े बारह बजे घोषित हुआ। इसमें लालबहादुर राम 80 मतों से विजयी घोषित हुए। उनको 702, निकटतम प्रत्याशी बबली देवी को 622 तथा रामजतन को 201 मत मिले। 39 मत अवैध घोषित हुए। निर्वाचित प्रधान को एआरओ डा. जयप्रकाश यादव ने प्रमाण पत्र दिया। क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शेखर सेंगर एवं शादियाबाद के थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय अंत तक मौजूद थे।
खुशी से झूम उठे समर्थक
गाजीपुर। मतगणना के दौरान समर्थकों की तरफ से अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में नतीजा आने के अंत तक कयास लगाए जाते रहे। परिणाम घोषित होने पर विजयी उम्मीदवार के समर्थक खुशी से झूम उठे। उन्होंने निर्वाचित प्रधान को माला पहना एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर प्रसन्नता का इजहार किया। वहीं जिनको पराजय मिली उनके समर्थक निराश हो गए। मतगणना के चलते ब्लाॅक मुख्यालयों के पास गहमा-गहमी रही।