{"_id":"69348242b85e7d98a307266c","slug":"baba-saheb-ambedkar-is-a-source-of-inspiration-for-the-underprivileged-om-prakash-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-143348-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब आंबेडकर वंचितों के प्रेरणा के स्रोत : ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब आंबेडकर वंचितों के प्रेरणा के स्रोत : ओमप्रकाश
विज्ञापन
शहर के छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धास
गाजीपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर समाज के कमजोर, असंगठित और वंचितों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के माध्यम से उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के अधिकारों और समानता के लिए जो योगदान दिया उसके लिए वो हमेशा याद किए जाते रहेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के सम्मान में उनके जीवन से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित और जागृत कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर कृष्ण बिहारी राय,अवधेश राजभर, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, जितेन्द्र नाथ पांडेय, शशिकांत शर्मा उपस्थित रहे।
डॉ. आंबेडकर के विचारों को खत्म कर रही हैं भाजपा: सुनील-गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्माण दिवस मनाया गया। जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर पार्क पहुंचकर के बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद हुई गोष्ठी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माण कर दलित अल्पसंख्यक शोषित वंचित सहित पूरे देशवासियों को एक नया आयाम देने का काम किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाप्त करने की रणनीति पर काम कर रही है। इस अवसर पर संदीप विश्वकर्मा, रविकांत, डॉ. जनक कुशवाहा, हामिद अली, लाल साहब यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन-भड़सर। शेखपुर स्थित आंबेडकर पार्क में शनिवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता तथा ग्राम प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। विशिष्ट अतिथि लालसा यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर केवल एक महान कानूनविद ही नहीं, बल्कि समाज सुधार के प्रतीक भी थे।इस मौके पर डॉ. रमाशंकर राम, जयराम कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा, छोटेलाल राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे डाॅ. आंबेडकर: गोपाल-गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी और मासिक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डाॅ. अंबेडकर एक महान समाज सुधारक, राजनीतिक, अधिवक्ता, अर्थशास्त्री, लेखक, चिंतक, दार्शनिक थे। दलित, शोषित एवं उपेक्षित वर्गों के मसीहा बाबा साहब ने उनकी आवाज को राष्ट्रीय फलक तक पहुंचाया। इस मौके पर जंगीपुर विधायक डॉ. विरेंद्र यादव, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, खेदन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद