फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   baarish ke saath sard havaon se thithure log

बारिश के साथ सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग

Wed, 29 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
baarish ke saath sard havaon se thithure log
जमानिया थाना गेट के पास ठंड से बचने के लिए आग के पास मौजूद लोग। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और बारिश हुई। बारिश के साथ सर्द हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शाम होते ही गलन का प्रभाव बढ़ जाने के कारण लोग घरों में दुबक गए। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा छा गया। मंगलवार को दिन में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया था। बदली छाने के बाद शाम को बारिश हुई थी। बुधवार की सुबह फिर बारिश होने से गलन बढ़ गई। सुबह करीब नौ बजे तक विजिबिलिटी भी कम रही। इससे कामकाज सहित स्कूल जाने के लिए घरों से बाहर निकले लोगों एवं बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में करीब साढ़े 11 बजे तक आसमान में बदली छाई रही। इसके बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली लेकिन इससे लोगों को कोई राहत नहीं मिली। पूरे दिन गलन बनी रही और हल्की सर्द हवा चलती रही। शाम होते ही एक बार फिर सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। ऐसे में सर्दी से राहत पाने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आए। बारिश की वजह से जहां किसानों ने राहत की सांस ली वहीं दूसरी ओर क्रय केंद्र पर रखा धान बारिश में भीग गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार को तापमान में कमी आने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed