फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Awareness rally taken out, 80 thousand outstanding revenue recovered

जागरूकता रैली निकाली, 80 हजार बकाया राजस्व वसूला

Tue, 28 Jun 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally taken out, 80 thousand outstanding revenue recovered
सुहवल। एकमुश्त समाधान योजना को लेकर बिजली कर्मियों ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए मंगलवार को ताड़ीघाट सब स्टेशन से जागरूकता रैली निकाली। इसको अवर अभियंता दुर्गविजय प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, विभिन्न गांव-कस्बों से होते हुए रैली वापस सब स्टेशन कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें शामिल बिजली कर्मी नारों के माध्यम से उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन

विभाग ने एक तरफ लोगों को बकाया जमा करने के लिए उत्साहित किया वहीं दूसरी तरफ अवैध तरीके से बिजली का उपयोग एवं बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग ने 16 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन विच्छेद किया। इसके साथ ही पांच में भार वृद्धि, चार घरेलू कनेक्शन को कामर्शियल में करने के साथ ही 80 हजार बकाया राजस्व भी वसूला। पांच नए कनेक्शन देने के अलावा चार नए मीटर भी लगाए। अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ता संबंधित कैंप या सब स्टेशनों पर जाकर बकाया जमाकर राजस्व बढ़ोत्तरी में विभाग एवं सरकार का सहयोग करें। इस दौरान कई लोग अपने दरवाजे एवं दुकान बंद कर इधर-उधर खिसक गए थे। मालूम हो कि ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र के छह फीडरों के तहत करीब 25 गांव में चौदह हजार उपभोक्ता हैं उन पर विभाग का लगभग सात करोड़ बकाया है। इस अवसर पर अवर अभियंता दुर्गविजय प्रसाद, बाबू खान, हीरालाल, अश्विनी, महादेव, गोविंद और संजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed