फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aunt and young man accused of pressuring someone to perform obscene acts by offering a bribe of 20 lakh.

Ghazipur News: चाची और युवक पर 20 लाख का लालच देकर अश्लील कृत्य कराने का दबाव बनाने का आरोप

Sat, 04 Jul 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aunt and young man accused of pressuring someone to perform obscene acts by offering a bribe of 20 lakh.
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने चाची और गांव के ही युवक पर शुक्रवार को गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चाची और युवक 20 लाख रुपये दिलाने का लालच देकर अश्लील कृत्य कराने के लिए दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी है कि चाची और युवक कई दिनों से उसे 20 लाख रुपये दिलाने का झांसा दे रहे थे। पूछने पर आरोपियों ने बताया गया कि उसे चार पहिया वाहन से आजमगढ़ जाना होगा, करीब एक घंटे बाद लौट कर आना है। जबकि इस पूरे मामले की जानकारी परिवार को नहीं देनी है। पीड़िता ने बताया कि बातचीत के दौरान उसे एहसास हुआ कि उससे अश्लील कृत्य कराने की योजना बनाई जा रही है। इसके बाद उसने पूरी बात परिजनों को बताई। 30 जून की शाम करीब छह बजे दोनों आरोपी पीड़िता के घर पहुंचे और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed