फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attendants running with patients on stretchers to the ward 200 meters away from OPD

Ghazipur News: स्ट्रेचर पर मरीज लेकर ओपीडी से 200 मीटर दूर वाॅर्ड तक दौड़ रहे तीमारदार

Fri, 05 Jul 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Attendants running with patients on stretchers to the ward 200 meters away from OPD
गाजीपुर। एक ही परिसर में सभी चिकित्सकीय सुविधाएं मिलने का दावा हवा-हवाई है। धूप हो या बरसात स्ट्रेचर पर मरीजों को लेकर तीमारदार ओपीडी (नया अस्पताल) से करीब 200 मीटर दूर वार्ड (पुरुष अस्पताल) तक की दौड़ लगा रहे हैं। इतना ही नहीं मरीजों को कोई भी जांच करानी हो तो उसे पुरुष अस्पताल में ही जाना पड़ता है। ऐसे में गंभीर मरीजों और पैदल न चल पाने वालों मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। नए और पुराने अस्पताल तक उन्हें भाग-दौड़ करनी पड़ती है।
विज्ञापन

पीजी काॅलेज चौराहा से 200 बेड के पुरुष अस्पताल तक जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे तीन सौ बेड का सात मंजिला नवनिर्मित अस्पताल स्थापित है। इस भवन में ओपीडी, पंजीकरण और दावा वितरण का कार्य होता है। इस अस्पताल से 200 मीटर दूर पुरुष अस्पताल में वार्ड का संचालन, जांच सहित अन्य सुविधाएं हैं। एंबुलेंस व अन्य वाहन इस मार्ग से होकर पुरुष अस्पताल तक पहुंचते हैं। नए अस्पताल के सामने सड़क की दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रहती है। जबकि प्राइवेट वाहन, ई- रिक्शा और बाइकों का आवागमन भी इस मार्ग पर बना रहता है। इन सबके बीच ओपीडी से जांच कराने के लिए पुरुष अस्पताल तो भर्ती करने के लिए स्ट्रेचर पर मरीज को लेकर आते- जाते रहते हैं। व्यस्त मार्ग होने के चलते हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। परिसर एक नहीं होने से मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वार्ड संचालन की तैयारियां चल रही हैं। करीब तीन से चार महीने में नवनिर्मित तीन सौ बेड के अस्पताल में वार्ड का संचालन कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभी चिकित्सकीय उपकरणों एवं अन्य सामानों की खरीदारी को लेकर तैयारियां चल रही है। -प्रोफेसर आनंद मिश्रा, प्राचार्य महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड के संचालन से मिलेगी राहत
गाजीपुर। नवनिर्मित 300 बेड के अस्पताल में वार्ड का संचालन होने से काफी राहत मिलेगी। साथ ही सर्जरी एवं अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं मिलने लगेगी, जिससे काफी हद तक एक ही छत के नीचे मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी। हालांकि दवा के लिए जन औषधि केंद्र के लिए पुरुष अस्पताल तक की दौड़ लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed