फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attackers fired on CPM District Secretary, he narrowly escaped.

Ghazipur News: सीपीएम के जिला सचिव पर हमलावरों ने किया फायरिंग, बाल-बाल बचे

Sun, 28 Jan 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Attackers fired on CPM District Secretary, he narrowly escaped.
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के छपरी गांव के पास शुक्रवार को सीपीएम के जिला सचिव भुड़कुड़ा कोतवाली के झोटना गांव निवासी बाइक सवार विजय बहादुर सिंह पर हमलावरों ने फायरिंग कर दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

सीपीएम के जिला सचिव विजय बहादुर सिंह बाइक से कार्यकर्ताओं संग शहर स्थित आंबेडकर उद्यान पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। छपरी गांव के पास बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दिया, इससे वह मंदिर के पास बाइक से गिर गए। इधर आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हमलावर पकड़े जाने के डर से घने कोहरे का फायदा उठाकर सिखड़ी बाजार के तरफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित ने बताया कि हमलावर एक बाइक पर तीन की संख्या में थे। पांच फायरिंग किए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed