फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attachment of the house of Shankar Pandey, an accused in the Anshuman murder case.

Ghazipur News: अंशुमान हत्याकांड के आरोपी शंकर पांडेय के मकान की कुर्की

Fri, 14 Aug 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Attachment of the house of Shankar Pandey, an accused in the Anshuman murder case.
फुल्लनपुर स्थित अंशुमान सिंह हत्याकांड के आरोपी शंकर पांडेय मकान की कुर्की की कार्रवाई करती पुल
गाजीपुर। अंशुमान सिंह हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शंकर पांडेय के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय के गैर जमानती वारंट और धारा 83 दंड प्रक्रिया संहिता के आदेश के अनुपालन में कोतवाली पुलिस ने फुल्लनपुर स्थित उसके मकान की कुर्की कर सामान जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी और उसके परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन

कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राम मिलन यादव पुलिस टीम के साथ शंकर पांडेय के मकान पर पहुंचे। आसपास के लोगों और गवाहों ने बताया कि गांव में 29 मई को होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या की घटना के बाद से शंकर दिखाई नहीं दिया और तभी से फरार है। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मकान की वीडियोग्राफी कराई और न्यायालय के आदेश के तहत घर में मौजूद सामान की सूची तैयार कर उसे पुलिस कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


चार साल से ज्यादा पुराना है मामला
मामला 2020 का है। 21 मार्च 2020 को रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली निवासी अंशुमान सिंह की हत्या कर दी गई थी। अंशुमान शहर के राय कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर पीजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। आरोप है कि दोस्ती को लेकर हुए विवाद की रंजिश में शंकर पांडेय ने उसे सकलेनाबाद स्थित मजार के पास बुलाया, जहां चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। शंकर पांडेय की लगातार गैरहाजिरी को देखते हुए न्यायालय ने पांच जून 2026 को उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर पुलिस को उसे गिरफ्तार कर 25 जून2026 को पेश करने का आदेश दिया था, लेकिन फरार आरोपी शंकर पांडेय पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनामी आरोपी, फिर भी पुलिस की पकड़ से दूर
अंशुमान हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे शंकर पांडेय पर विनीत राय की हत्या के बाद पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। न्यायालय की सख्ती के बावजूद उसके फरार रहने पर अब कुर्की की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार मामले की अग्रिम कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुसार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed