फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attachment is dissolving, 16 Panchayat assistants have resigned

Ghazipur News: भंग हो रहा मोह, 16 पंचायत सहायक दे चुके हैं इस्तीफा

Fri, 08 Dec 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Attachment is dissolving, 16 Panchayat assistants have resigned
गाजीपुर। पंचायत सहायकों के इस्तीफे की वजह से ग्राम पंचायतों को हाईटेक बनाने की कवायद परवान नहीं चढ़ पा रही है। इसे लेकर शासन से रिपोर्ट मांगी गई है, जिसका आंकड़ा पंचायती राज विभाग जुटा रहा है। अब तक 16 पंचायत सहायक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें कुछ कम मानदेय तो कुछ के अच्छे पदों पर तैनाती होने से इस्तीफा दे चुके हैं। रेवतीपुुरः करीब 46 पंचायत सहायकों में से अब तक पिछले छह माह में पांच के इस्तीफा देने एवं एक को ग्राम पंचायत के द्वारा कार्रवाई कर उन्हें कार्यमुक्त कर देने से इन जगहों पर पद रिक्त चल रहा है। इसके चलते जरूरतमंद लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए ब्लॉकों का चक्कर काटना पड़ रहा है। बावजूद अभी तक खाली पड़े इन पदों पर नए लोगों की तैनाती न किए जाने से जरूरतमंदों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं महकमें के अनुसार खाली पड़े पदों की सूचना शासन सहित उच्चाधिकारियों को भेज इन जगहों पर नए लोगों की तैनाती के लिए पत्र प्रेषित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने मांग किया कि खाली पड़े जगहों पर नए लोगों की तैनाती की जाए, जिससे प्रमाण-पत्रों के लिए इधर- उधर न भटकना पड़े। क्षेत्र के बसुका, बेमुआ, बड़ौरा, हसनपुरा, ताड़ीघाट एवं साधोपुर उर्फ रामपुर में पंचायत सहायक के पद खाली हैं। वहीं लोगों का यह भी कहना है कि अत्यधिक काम का बोझ उल्टे कम मानदेय के चलते उन्हें यह नौकरी रास नहीं आई। मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लाक व जिला मुख्यालय से दौड़ लगाने से छुट्टी मिल सके एवं उन्हें एक ही छत के नीचे विभिन्न तरह की सुविधाएं व उनके समस्याओं के निदान के लिए पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय का दर्जा देने के उद्देश्य से पंचायत सहायक (एकाउंटेंट कम डाटा इंट्री आपरेटर) की तैनाती की गई थी। एडीओ पंचायत अशोक यादव ने बताया कि रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। नए लोगों का चयन होने के बाद उन्हें तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed