फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Assistant teacher sacked on fake certificate

फर्जी अभिलेख पर नौकरी करने वाला सहायक अध्यापक बर्खास्त

Mon, 11 Jan 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher sacked on fake certificate
गाजीपुर। फर्जी अभिलेख के आधार पर नौकरी कर रहे एक सहायक अध्यापक को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने सोमवार को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने तथा वित्त एवं लेखाधिकारी को उससे वेतन की रिकवरी का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुन्ना कुमार पाल की नियुक्ति जुलाई 2010 में बलिया में हुई थी। अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत वर्ष 2016 में वह यहां आए और उनकी तैनाती प्राथमिक विद्यालय बिजवल में हुई। इस दौरान एक शिकायत के बाद बेसिक शिक्षक विभाग ने मुन्ना के अभिलेखों की जांच कराई तो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का प्रमाणपत्र फर्जी मिला। इसके बाद विभाग की ओर से इन्हें तीन नोटिस भेजे गए। इसमें वह प्रमाणित सही साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। जवाब भी असंतोषजनक रहा। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने मुन्ना पाल को बर्खास्त करते हुए खंड शिक्षाधिकारी को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने तथा वित्त एवं लेखाधिकारी को उससे वेतन की रिकवरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed