{"_id":"658b2a387b310403d50def56","slug":"assets-worth-more-than-rs-36-crore-of-ten-close-associates-of-mafia-mukhtar-have-been-seized-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-8447-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: माफिया मुख्तार के दस करीबियों की 36 करोड़ से अधिक की संपत्ति हो चुकी है जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: माफिया मुख्तार के दस करीबियों की 36 करोड़ से अधिक की संपत्ति हो चुकी है जब्त
विज्ञापन
गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला और पुलिस प्रशासन की टीम लगातार आईएस- 191 के सक्रिय सदस्यों से जुड़े लोगों की भी कुंडली खंगालने में जुटी हुई है। साथ ही संपत्तियों का ब्यौरा तैयार कर रही है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के आंकड़ों को देखा जाए तो मुख्तार के करीबियों की एक जनवरी से अक्टूबर तक 36 करोड़ 2 लाख 47 हजार रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है।
प्रदेश सरकार का डंडा भू- माफिया और संगठित अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ लगातार चल रहा है। जरायम की दुनिया में बेताज बादशाह बनने वाले माफिया मुख्तार अंसारी और इनसे जुड़े करीबियों द्वारा अवैध रुप से भूमि कबजाने और अवैध संपत्तियों के जरिए धन पशु बनने का काम किया। सरकार बदलते ही इन माफियाओं की उलटी गिनती शुरू हो गई और कार्रवाईयों का दौर शुरू हो गया। संगठित अपराध को अंजाम देने वाले ये अपराधी अब सलाखों के पीछे जा चुके हैं। माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह से उसका शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झुल्लन, शूटर उमेश राय उर्फ गोरा राय, खास गुर्गा मिसबाहुद्दीन अंसारी, पूर्व सांसद अफजल अंसारी की पत्नी फरहत जैसे दस नाम शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सरफराज अंसारी, नुरूद्दीनपुरा की भूमि-3.50 करोड़, मंसूर अंसारी निवासी यूसुफपुर, मुहम्मदाबाद भूमि-3.50 करोड़, अंगद राय उर्फ झुल्लन राय निवासी शेरपुरकला, भांवरकोल की भू संपति-7 करोड़ 17 लाख 4 हजार 460, अंगद राय उर्फ झुल्लन राय निवासी शेरपुर कला, भांवरकोल-भू संपत्ति-5 करोड़ 49 लाख 1 हजार 752, जाकिर हुसैन उर्फ विक्की-भू-संपत्ति 1.50 करोड़, उमेश राय उर्फ गोरा राय-भू संपत्ति 4.60 करोड़, जाकिर हुसैन उर्फ विक्की, मुस्तफाबाद पेट्रोल पंप-1.50 करोड़, मेहरूदद्दूनपुर खा उर्फ नन्हे खां निवासी महेंद्र करीमुद्दीनपुर भूमि एक करोड़ की संपत्ति शामिल है।