फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Assets worth more than 36 crore rupees of ten close associates of Mafia Mukhtar Ansari have been seized

UP Crime: माफिया मुख्तार के करीबियों पर इस साल खूब चला योगी सरकार का डंडा, करोड़ों की संपत्ति हो चुकी है जब्त

Wed, 27 Dec 2023 04:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Dec 2023 04:02 PM IST
सार

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के आंकड़ों को देखा जाए तो मुख्तार के करीबियों की एक जनवरी से अक्तूबर तक 36 करोड़ 2 लाख 47 हजार रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Assets worth more than 36 crore rupees of ten close associates of Mafia Mukhtar Ansari have been seized
Mukhtar Ansari - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला और पुलिस प्रशासन की टीम लगातार आईएस-191 के सक्रिय सदस्यों से जुड़े लोगों की भी कुंडली खंगालने में जुटी हुई है। साथ ही संपत्तियों का ब्योरा तैयार कर रही है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के आंकड़ों को देखा जाए तो मुख्तार के करीबियों की एक जनवरी से अक्तूबर तक 36 करोड़ 2 लाख 47 हजार रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार का डंडा भू-माफिया और संगठित अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ लगातार चल रहा है। जरायम की दुनिया में बेताज बादशाह बनने वाले माफिया मुख्तार अंसारी और इनसे जुड़े करीबियों द्वारा अवैध रूप से भूमि कब्जाने और अवैध संपत्तियों के जरिए धन पशु बनने का काम किया। सरकार बदलते ही इन माफियाओं की उलटी गिनती शुरू हो गई और कार्रवाईयों का दौर शुरू हो गया। संगठित अपराध को अंजाम देने वाले ये अपराधी अब सलाखों के पीछे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह से उसका शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झुल्लन, शूटर उमेश राय उर्फ गोरा राय, खास गुर्गा मिसबाहुद्दीन अंसारी, पूर्व सांसद अफजल अंसारी की पत्नी फरहत जैसे दस नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सरफराज अंसारी, नुरूद्दीनपुरा की भूमि-3.50 करोड़, मंसूर अंसारी निवासी यूसुफपुर, मुहम्मदाबाद भूमि-3.50 करोड़, अंगद राय उर्फ झुल्लन राय निवासी शेरपुरकला, भांवरकोल की भू संपत्ति-7 करोड़ 17 लाख 4 हजार 460, अंगद राय उर्फ झुल्लन राय निवासी शेरपुर कला, भांवरकोल-भू-संपत्ति-5 करोड़ 49 लाख 1 हजार 752, जाकिर हुसैन उर्फ विक्की-भू-संपत्ति 1.50 करोड़, उमेश राय उर्फ गोरा राय-भू संपत्ति 4.60 करोड़, जाकिर हुसैन उर्फ विक्की, मुस्तफाबाद पेट्रोल पंप-1.50 करोड़, मेहरूदद्दूनपुर खा उर्फ नन्हे खां निवासी महेंद्र करीमुद्दीनपुर भूमि एक करोड़ की संपत्ति शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed