फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Assassinated Zip members climbed up police

हत्यारोपित जिपं सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mon, 06 Jul 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Assassinated Zip members climbed up police
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के नहर पुलिया के पास सोमवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी करके सेल्समैन के हत्यारोपित जिला पंचायत सदस्य को धर-दबोचा। वह बाइक से कही भागने के फिराक में था। पूछताछ के बाद आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। हांलाकि पुलिस अभी तक हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करना तो दूर, लेकिन कारणों की तलाश नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

बीते दो जुलाई को सरायमुरादअली गांव स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन की गर्दन पर बाइक सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। दूकान संचालक की तहरीर पर पुलिस ने भैदपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सुबह करीब छह बजे पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सेल्समैन हत्याकांड का आरोपी बाइक से कही भागने की फिराक में है। सक्रिय हुई पुलिस टीम ने नहर पुलिया के पास से घेराबंदी करके हत्यारोपी जिला पंचायत सदस्य राम प्रवेश बिंद को धर-दबोचा। हालांकि पुलिस टीम ने आरोपित जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर अपनी पीठ जरूर थपथपा रही है, लेकिन हत्या के पीछे के कारणों व वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए हथियार की अभी भी तलाश कर रही है। ऐसे में पुलिस टीम अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने व हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। ऐसे में मामला सुलझने के बजाए उलझता दिख रहा है।
विज्ञापन

--------
जिला पंचायत सदस्य राम प्रवेश बिंद के खिलाफ कोतवाली में दस अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की ओर से मीनी गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर तक की कार्रवाई की जा चुकी है। ऐसे में जहां ऐसे हत्यारोपित को गिरफ्तार कर पुलिस टीम हत्याकांड के खुलासे को लेकर करीब पहुंचने का दावा कर रही है। वहीं हत्या की वजह व हथियार का बरामद न होना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आरोपित जिपं सदस्य से पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- राजीव सिंह, कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed