फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ASO dismissed, two officers suspended; chargesheet to xen

Ghazipur News: एएसओ बर्खास्त, दो अधिकारी निलंबित<bha>;</bha> एक्सईएन को चार्जशीट

Mon, 03 Mar 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
ASO dismissed, two officers suspended; chargesheet to xen
लठठूडीह गांव में रविवार को बिजली के पोल पर चढ़कर फाल्ट दुरुस्त कर रहे संविदा कर्मी लाइनमैन की करंट से मौत के मामले को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गंभीरता से लिया है। संबंधित एएसओ अवधेश पाल को बर्खास्त करते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। इसी तरह करीमुद्दीनपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता अशोक कुमार और उपखंड अधिकारी दिलीप साहू को निलंबित कर दिया गया है। जबकि अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड गाजीपुर नगर आशीष कुमार को चार्जशीट करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसकी जानकारी खुद ऊर्जा मंत्री ने एक्स कर सार्वजनिक रूप से दी है।
विज्ञापन

निगम की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। लठठूडीह गांव में बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसे दुरुस्त करने के लिए संविदा पर तैनात लाइनमैन देवेंद्र राय (50) बिजली के पोल पर दोपहर पौने एक बजे चढ़े। ग्रामीणों के मुताबिक पोल पर चढ़ने से पहले उन्होंने करीमुद्दीनपुर पावर हाउस से शटडाउन लिया था। फाॅल्ट दुरुस्त करने के दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने लगा, जिससे देवेंद्र राय की मौत हो गई और शव तारों के सहारे लटका रहा। उधर, मौत की सूचना मिलते ही करीमुद्दीनपुर पावर हाउस के कर्मचारी अपना-अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर मौके से नदारद हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सवा तीन बजे चितबड़ागांव-दुबिहा-रसड़ा मार्ग जाम कर दिया। मुहम्मदाबाद एसडीएम हर्षिता तिवारी, सीओ शेखर सेंगर व एसडीओ दिलीप साहू मौके पर पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद शाम 6:17 बजे जाम समाप्त हुआ। इससे पूर्व शाम छह बजे शव को तार से नीचे उतारा गया। उधर, ऊर्जा मंत्री ने एक्स कर सार्वजनिक रूप से कार्रवाई और घटना की जानकारी दी। शोक जताते हुए उन्होंने स्थानिक अधिकारियों को मृतक कर्मी के परिवार की हरसंभव सहायता करने को कहा है। कहा कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच हो रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed