फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ashish Devi bid farewell to Sarvamangal

सर्वमंगल का लेकर आशीष देवी का किया विदा

Fri, 07 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ashish Devi bid farewell to Sarvamangal
नौ दिन तक विधि-विधान से हुए पूजन के बाद देवी मां की प्रतिमाओं के विसर्जन का बुधवार की शाम से शुरू हुआ क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तय स्थानों पर प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस दौरान श्रद्धालु ढोल-ताशा और देवी गीतों की धुन पर नाचते-गाते प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थलों पर पहुंचे । विजर्सन के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

शहर की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए आयोजक रजागंज के पास बनाए गए अस्थाई तालाब पहुंचे। प्रतिमाओं को पंडालों से विधि-विधान के साथ विभिन्न छोटे-बड़े वाहनों पर लेकर विभिन्न रास्तों से होते हुए कमेटी के लोग निकल रहे थे। बुधवार की रात से शहर में रखी प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शुरू हो गया था। बुधवार की भोर तक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 133 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था। जबकि बृहस्पतिवार को भी कई प्रतिमाएं विसर्जित हुईं।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार सलेमपुर की दुर्गा प्रतिमा गौसपुर ले जाई गई जहां बने कृत्रिम पोखरे में विसर्जन हुआ। नगर में रखी गई 12 पंडालों की दुर्गा प्रतिमाएं रात में एक साथ जुलूस के रूप में विसर्जन के लिए निकलीं। जुलूस में हर प्रतिमा के आगे उस पूजा पंडाल के कार्यकर्ता डीजे की धुन पर नाचते-गाते, अबीर-गुलाल उड़ाते एवं मां का जयकारा लगाते चल रहे थे। इस मौके पर बिजली की आपूर्ति बंद रही। विसर्जन जुलूस के साथ उपजिलाधिकारी डा. हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी श्यामबहादुर सिंह, कोतवाल अशोक मिश्रा, शाहनिंदा चौकी प्रभारी केपी सिंह पुलिस कर्मियों के साथ चल रहे थे। देर रात विसर्जन जुलूस के शाहनिंदा पुलिस चौकी के पास एनएच 31 पर पहुंचने के बाद नगर की विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौसपुर में बने कृत्रिम पोखरे में भी देर रात में प्रतिमा विसर्जित की गईं। औड़िहार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन जौहरगंज स्थित देवकली पंप कैनाल में किया गया। मरदह संवाददाता के अनुसार में क्षेत्र में स्थापित देवी की प्रतिमाओं का विसर्जन महाहर धाम स्थित पोखरे एवं मटेहू स्थित भैंसही नदी में किया गया।
जमानिया संवाददाता के अनुसार रेलवे स्टेशन स्थित कांशीराम आवास के पास बनाए गए अस्थाई पोखरा में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार प्रतिमाओं को क्षेत्र में निर्धारित विसर्जन स्थलों पर विसर्जित किया गया। इसी तरह जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में देवी की प्रतिमाओं का विसर्जन वहां बनाए गए विसर्जन स्थलों पर किया गया।

0000
देर रात तक जमे रहे अधिकारी
गाजीपुर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के चलते प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ ही नगरपालिका प्रशासन के अधिकारी देर रात तक विसर्जन स्थल पर बने रहे। कई पुलिस कर्मी रास्तों पर मुस्तैद थे। सावधानी बरतने के लिए अधिकारी हिदायत देते रहे। इस मौके पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्र, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी गौरव कुमार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed