{"_id":"58d173114f1c1b870a1a1045","slug":"asha-worker-angry-after-not-a-proper-lunch-at-training-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण शिविर में ठीक ढंग से नाश्ता, भोजन न मिलने पर भड़कीं आशाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण शिविर में ठीक ढंग से नाश्ता, भोजन न मिलने पर भड़कीं आशाएं
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रशिक्षण हाल में चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को आशाएं नाश्ता और भोजन को लेकर भड़क गई।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक आशाओं को नाश्ता, दोपहर और शाम में भोजन के लिए शासन की ओर से 350 रुपये विभाग को उपलब्ध कराए जाते हैं। लेकिन नाश्ता के नाम पर बिस्कुट और दोपहर के भोजन में सूखी पूड़ी और शाम के वक्त घर के जाने के लिए छोड़ दिया जा रहा है। जबकि यह विशेष प्रशिक्षण शिविर आवासीय है।
आशाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते सिर्फ प्रशिक्षण में नाम महज कोरम पूरा किया जा रहा है। मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव के निर्देश पर आशाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण मॉड्यूल छह व सात के तहत प्रशिक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
इस प्रशिक्षण शिविर में आशाओं को जिला प्रशिक्षक मुहम्मद सुहैल ने (एचबीएनसी) होम बेस्ट न्यू वार्न केयर के तहत नवजात शिशुओं की देखभाल के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षक ने आशाओं को बताया कि समय-समय पर उचित टिकाकरण, पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ और निरोग रहते हैं।
गर्भवती महिलाओं का समय-समय पर वजन, रक्त की जांच, वजन की जांच करने की जानकारी दी। इस ब्लाक में कुल 175 आशाएं हैं। जिनका दो बैचों में प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आशाओं को सुबह, दोपहर और शाम को समयानुसार नाश्ता भोजन और रहने की व्यवस्था करनी है।
लेकिन नाश्ता और भोजन में घोर लापरवाही देख आशाओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस मौके पर सीएचसी के प्राभरी डॉ. मनीष कुमार, सीता राय, सीमा देवी, मुन्नी पांडेय, प्रतिभा,बिंदू, शीला यादव, लालसा आदि मौजूद रहीं।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. जनार्दन मणी त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण में लापरवाही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगा। इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।