फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Asha Jyoti will center established: DR. Border

आशा ज्योति केंद्र होंगे स्थापित : डॉ. सीमा

Mon, 08 Jun 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 08 Jun 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Asha Jyoti will center established: DR. Border
महिला सशक्तीकरण के लिए ग्यारह जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आशा ज्योति केंद्रों की स्थापना की जाएगी। यहां बालिकाओं और महिलाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। ये बातें सपा महिला सभा की अध्यक्ष डा. सीमा यादव ने सोमवार को समता भवन में हुई बैठक में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने विधानसभा क्षेत्र स्तर पर इकाई गठित प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने तथा सांगठनिक ढांचे को और मजबूत करने की अपील की। कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है। सरकार ने उत्तर प्रदेश महिला नीति 2006 के क्रियान्वयन तथा महिला सशक्तीकरण के तहत मुख्यमंत्री की अध्यक्षता राज्य महिला सशक्तीकरण मिशन का गठन किया है। इसके तहत 11 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आशा ज्योति केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इन केंद्रों पर हेल्पलाइन सेवाएं 1090 महिला पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन और 108 एंबुलेंस सहित अन्य सेवाओं दिलाने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि सरकार रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार एक जनवरी को कम से कम दस वर्ष की आयु पूरी करने वाली बालिका को देगी।बैठक में नवनियुक्त मुहम्मदाबाद विधानसभा की अध्यक्ष बरखा देवी और जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष संगीता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर संजू विश्वकर्मा, संगीता यादव, मुन्नी, आशा, सुनीता यादव, रीना, सरिता, शकुंतला, सीमा देेवी, धानू देवी, चंदा देवी, फेंकनी, मालती, परमशीला, शांति आदि रहीं। संचालन ममता श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed