फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Asha daughters-in-law got the gift of umbrella to protect them from sun and rain

धूप और बारिश से रक्षा के लिए आशा बहुओं को मिला छाता का उपहार

Thu, 26 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Asha daughters-in-law got the gift of umbrella to protect them from sun and rain
जमानिया स्वास्थ्य विभाग की तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहीं आशा कार्यकर्ताओं को बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर छाता का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम धूप एवं बारिश से रक्षा के लिए आशा बहुओं को उपहार के रूप में दिया गया है। छाता पाकर आशाओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रविरंजन ने केंद्र पर तैनात 213 आशा बहुओं को धूप एवं बारिश से बचने के लिए छाता का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिशु एवं मातृ मृत्युदर कम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) ने आशा कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात किया था। सर्वप्रथम गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके कार्य को देखते हुए जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत इस कार्य के लिए उन्हें मानदेय का प्रावधान भी किया गया। जेएसवाई के अलावा एनआरएचएम के होम बेस्ड न्यूबोर्न केयर कार्यक्रम, टीकाकरण सुदृढ़ीकरण, आशीर्वाद बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना सरीखी तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन में आशा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला ने कहा कि इन हालातों में सभी आशाओं का अधिकांश समय अपने कार्यक्षेत्र के भ्रमण में ही व्यतीत होता है। मौसम के उतार-चढ़ाव के बाद भी आशाएं अपने दायित्वों का पूरी मेहनत के साथ निर्वहन करती हैं। उनकी जिम्मेदारियों को देखते हुए एनआरएचएम के तहत प्रत्येक आशा को छाता वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर बीपीसीएम एखलाक अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed