फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Arya, Akshita awarded All-Time Volunteer Award

Ghazipur News: आर्या, अक्षिता को ऑलटाइम वॉलंटियर का खिताब मिला

Sun, 01 Mar 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Arya, Akshita awarded All-Time Volunteer Award
राजकीय महिला पीजी कॉलेज सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन पर सम्मा​नित हुई छात्राए - फोटो : संवाद
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को हुआ। इस मौके पर आर्या एवं अक्षिता को वर्ष भर राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऑलटाइम वॉलंटियर एवं श्रेया मौर्य को एवरग्रीन वालंटियर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

सावित्रीबाई फुले सभागार में समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परियोजना अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव ने स्वयंसेवी छात्राओं के सक्रिय, उत्साहजनक एवं समाज के प्रति समर्पित प्रयास की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साप्ताहिक विशेष शिविर की प्रगति आख्या कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओम शिवानी ने प्रस्तुत की। समारोह में प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों कुकिंग, डांसिंग, एंकरिंग, कैंपिंग आदि में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वयंसेवी छात्राओं को पुरस्कृत किया। समापन समारोह में डॉ. सारिका सिंह, डॉ. एखलाक खान, मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार, राधेश्याम, जबीउल्लाह, हिना एवं स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित थीं। मंच संचालन स्वयंसेवी छात्राओं रिया, शमाइला नाज और दिव्या ने संयुक्त रूप से किया। आभार डॉ. मनीष सोनकर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामनाथ केसरवानी, डॉ. मनीष सोनकर एवं डॉ. नेहा कुमारी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन समापन पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान डॉ. विजय कुमार ओझा, डॉ. नित्यानंद राय, डाॅ. सतीश कुमार पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. कृष्णकांत दूबे, संजय राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed