फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Arvind and Rajesh join the SP National Executive

Ghazipur News: अरविंद और राजेश सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

Sun, 29 Jan 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Arvind and Rajesh join the SP National Executive
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें जनपद के पूर्व राज्यसभा सांसद अरविंद कुमार सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन

जावेद आब्दी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए अरविंद कुमार सिंह और राजेश कुशवाहा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य और जावेद आब्दी को राष्ट्रीय सचिव नामित किए जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी और तानाशाही नीतियों के चलते देश और प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। इस मौके पर अशोक कुमार बिंद, असलम हुसैन, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, संतोष यादव, तहसीन अहमद, अतीक अहमद राईनी, देवेंद्र यादव, आनंदप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed