{"_id":"61a11d215110094dc6060b7c","slug":"arrested-for-demanding-money-from-ghazipur-police-by-becoming-a-judge-ghazipur-news-vns6246983174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर पुलिस से जज बन कर पैसा मांगनेवाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर पुलिस से जज बन कर पैसा मांगनेवाला गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजीपुर। जज बनकर पुलिसकर्मी से पैसे मांगने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि उच्च न्यायालय का जज बताकर पुलिस निरीक्षक से पैसे की मांगने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने लंका के नजदीक उसको गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आए लखनऊ के चिनहट थाना खंड विकल्प बिहार गंगा निवासी अभियुक्त तौसीफुल हक जिले में नियुक्त निरीक्षक रहमतुल्लाह खां के मोबाइल नंबर पर पिछले कुछ दिनों से अपने दूरभाष से एक लाख 30 हजार रुपये की मांग कर रहा था। फर्जी ईमेल आईडी बनाकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश के नाम से फर्जी शिकायत की मेल निरीक्षक रहमतुल्लाह खां को लेकर की गई थी। वह बार-बार धमकी दे रहा था कि प्रकरण उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से संबंधित है। वह मामले के निस्तारण के लिए बार-बार रुपये मांग रहा था। इस पर निरीक्षक रहमतुल्लाह खां ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर स्वाट, सर्विलांस टीम प्रभारी को मामले से अवगत कराया। साथ ही निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त पैसा लेने के लिए लंका बस स्टैंड के पास आने वाला है। इस पर निरीक्षक लंका बस स्टैंड पर पहुंचे और अभियुक्त के कार के पास पहुंच कर बातचीत करने लगे। इसी दौरान स्वाट टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को धर दबोच लिया।
तलाशी में दो मोबाइल फोन और सिम बरामद किया गया। जिसका घटना में उपयोग किया गया था। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त तौसीफुल हक ने कबूल किया कि वह फर्जी आईडी बनाकर फर्जी नंबर लेकर उच्चाधिकारियों को मेल कर नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी जाने का भय दिखाकर पैसे वसूलता था। इसमें से जो पैसा नहीं देते थे। उनके खिलाफ लगातार उच्चाधिकारियों को मेल व शिकायत भेजता था। उसने कबूल किया कि इससे पूर्व भी दिल्ली, लखनऊ और अयोध्या में ऐसे मामलों में जेल जा चुका है। अभियुक्त का चालान कर दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी स्वाट/सर्विलांस राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल संजय कुमार पटेल, रामभवन, रामप्रताप सिंह, अमित सिंह, संजय रजावत, कांस्टेबल संजय प्रसाद, आशुतोष सिंह, दिनेश कुमार, चंदनमणि त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, चालक ओमप्रकाश सिंह, मुकेश कुमार, अनुज कुमार शामिल रहे।