फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   arrest

चार शातिर अपराधियों को कोतवाली पुलिस टीम ने दबोचा

Sun, 06 Sep 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
arrest
कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर अपराधियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते एसपी डा. ओपी सिं - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के सुखदेवपुर चौराहे के पास से पुलिस टीम ने शनिवार की देर शाम चार शातिर अपराधियों को धर-दबोचा। उनके पास से 70 हजार 300 नगद, चोरी की बाइक, चार तमंचा, दो कारतूस और दो खोखा भी बरामद किया। चारो शातिर बदमाशों पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर इसका खुलासा किया। एसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक वंशबहादुर सिंह, तरुण श्रीवास्तव, अनुराग गोस्वामी, कांस्टेबल संजय कुमार, प्रदीप यादव, वीरेंद्र यादव क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने सुखदेपुर चौराहे पर शातिर अपराधियों को हल्की मुठभेड़ के बाद धर-दबोचा। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम बलिया जनपद के बांसडीह कचहरी निवासी जिन तिवारी, मनियर बस स्टैंड निवासी अविनाश तिवारी, संतोष तिवारी और बिहार प्रांत के वैशाली स्थित सदर थाना के काला डिब्बी निवासी दीपक तिवारी बताया। इनके पास से चोरी की एक बाइक, 70 हजार 300 नगद, तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया। इन सभी अपराधियों के खिलाफ कोतवाली और जंगीपुर थाने में संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम का उत्साहवर्द्धन करने के लिए दस हजार नगद पुरस्कार की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed