फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   arrest

पुलिस ने शातिर लुटेरा को किया गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
arrest
गाजीपुर। शादियाबाद पुलिस ने सौरी मोड़ के पास एक लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उसके पास से लूट की बाइक समेत तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद किया। बुधवार को पुलिस आफिस में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोपी को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्त में आया अभियुक्त लुटेरा है। इसने बीते दिनों लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 20 जुलाई की रात सादात थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी विशाल यादव अपनी बुआ के लड़के सचिन यादव के साथ सराय गोकुल से अपनी बहन के घर से वापस बिना नंबर की बाइक से लौट रहा था। इसी बीच शादियाबाद थाना क्षेत्र के धरीकला गांव के पास दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाश विशाल और सचिन को मारपीट कर विशाल से 20 हजार नकदी, सोने की एक चेन और बाइक लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई थी। गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा नेतृत्व में शादियाबाद थाने की टीम गठित की गई थी। पुलिस लगातार लुटेरों की तलाश में जुटी थी। छानबीन में पता चला कि धरीकला गांव में अवैध क्रिया-कलापों में लिप्त एक व्यक्ति के पास आसपास के अपराधियों का आना-जाना है। पुलिस ने मंगलवार की शाम करीब पांच बजे शादियाबाद थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ सौरी मोड़ से लुटेरा शादियाबाद थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी कमलेश बिंद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट की एक बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस, लूट का 2500 नकदी, एक मोबाइल के साथ ही लूट में प्रयुक्त एक बाइक बरामद किया। पूछताछ में आरोपित कमलेश बिंद ने बताया कि उसने नंदगंज थाना क्षेत्र के धनंजय बिंद, इसी थाना क्षेत्र के सौरभ, राजू बिंद उर्फ महेंद्र, कोरिन्हिया निवासी मजिंद्र उर्फ सुनील के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, वह भी जल्द पुलिस के फंदे में होंगे। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ शादियाबाद थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ चौकी प्रभारी हंसराजपुर रामविराज सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, सुधीर कुमार, मुलायम यादव और कांस्टेबल लखपति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed