फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Army soldier dies during treatment

Ghazipur News: सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत

Fri, 26 Apr 2024 04:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Army soldier dies during treatment
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव निवासी सेना के जवान की इलाज के दौरान बीएचयू में बुधवार की देर शाम मौत हो गई। परिजन बृहस्पतिवार को पार्थिव शरीर लेकर शाम करीब तीन बजे पैतृक आवास पहुंचे। अंतिम संस्कार नगर के बलुआ घाट पर हुआ।
विज्ञापन

हमीदपुर गांव निवासी सिकंदर बिंद (33) सेना में लद्दाक में आरक्षी पद पर तैनात थे। जहां से करीब चार दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आए थे। जब से वह घर आए थे तभी से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को उनकी तबीयत अधिक खराब हुई तो आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां से डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके मौत की सूचना जवान के यूनिट अधिकारियों को दी गई। जहां से बीएचयू पहुंचे सेना के जवानों ने कागजी कार्रवाई पूर्ण कर हमीदपुर गांव स्थित पैतृक आवास लेकर आए। जहां उनका अंतिम दर्शन लोगों ने किया। इसके बाद उनका दाहसंस्कार नगर के बलुआ घाट के पास बने श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि पिता रामकृत बिंद ने दिया। इधर पत्नी रिंकू देवी, पुत्र हिमांशु, पुत्री नित्या सहित परिवार के अन्य सदस्यों के बिलखने से चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed