फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Army personnel deployed in Rajouri passes away; tributes paid during final farewell.

Ghazipur News: राजौरी में तैनात सैन्य कर्मी का निधन, अंतिम विदाई में दी श्रद्धांजलि

Wed, 01 Jul 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Army personnel deployed in Rajouri passes away; tributes paid during final farewell.
मृतक रामकरण यादव की फाइल फोटो (सेना के जवान)। स्रोत- स्वयं
बिरनो। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात गाजीपुर के जवान रामकरण यादव का बीमारी के चलते निधन हो गया। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव नसरतपुर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत नसरतपुर निवासी रामकरण यादव (46) भारतीय सेना में तैनात थे। दिवंगत जवान के बड़े रामअवध यादव के अनुसार, लीवर संबंधी बीमारी के चलते रामकरण की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब एक महीने तक उपचार के बाद 28 जून की रात उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। पत्नी रेनू यादव का विलाप देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। जवान अपने पीछे पत्नी, पुत्र पंकज यादव (16), हर्ष यादव (10) और पुत्री नेहा यादव (24) को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामअवध यादव ने बताया कि रामकरण यादव सेना में एक अप्रैल 2001 को भर्ती हुए थे और करीब 25 वर्षों तक देश की सेवा की। उनका परिवार भी लंबे समय से सैन्य परंपरा से जुड़ा रहा है। उनके पिता रामबली सिंह यादव भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि दोनों बड़े भाई रामअवध यादव और रामबरत यादव भी सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। एक ही परिवार की कई पीढ़ियों के देश सेवा से जुड़े होने के कारण क्षेत्र के लोगों ने जवान के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

गांव में अंतिम दर्शन के दौरान ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। जवान के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मृतक रामकरण यादव की फाइल फोटो (सेना के जवान)। स्रोत- स्वयं

मृतक रामकरण यादव की फाइल फोटो (सेना के जवान)। स्रोत- स्वयं

मृतक रामकरण यादव की फाइल फोटो (सेना के जवान)। स्रोत- स्वयं

मृतक रामकरण यादव की फाइल फोटो (सेना के जवान)। स्रोत- स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed